ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news married woman died under suspicious circumstances police engaged in investigation

Chandauli News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस.

“चंदौली के नौबतपुर गांव में बुधवार की भोर 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति-पत्नी के बीच मंगलवार शाम कहासुनी की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।”

chandauli

11:35 PM, Oct 7, 2026

Share:

Chandauli News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस.
logo

थाना सैयद राजा जनपद चंदौली

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर गांव में बुधवार की भोर 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, शहाबगंज थाना क्षेत्र के सवैंया महलवार निवासी सोहन की पुत्री मधु की शादी वर्ष 2017 में नौबतपुर निवासी राजू के साथ हुई थी। राजू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। दंपति के दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार मंगलवार की शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद रात में परिवार के सभी लोग बरामदे में सोए थे। बुधवार की भोर में मधु कमरे में मृत अवस्था में मिली। जानकारी होने पर परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में मायके पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.