ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news former mla expressed displeasure over the use of second rate bricks in the lining of the canal

Chandauli News: नहर की लाइनिंग में दोयम दर्जे की ईंटों के इस्तेमाल पर पूर्व विधायक ने जताई नाराजगी.

"पूर्व विधायक ने जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग से मामले का संज्ञान लेकर निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप कराए जाने की मांग की। साथ ही दोषी अभियंताओं और ठेकेदार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी ईंटों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे, लेकिन अधिकारियों ने ठेकेदार को बचाने के लिए जनता को गुमराह किया"

chandauli

6:54 PM, Dec 11, 2025

Share:

Chandauli News: नहर की लाइनिंग में दोयम दर्जे की ईंटों के इस्तेमाल पर पूर्व विधायक ने जताई नाराजगी.
logo

ईंटो की घटिया क्वालिटी दिखाते पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: खुशहाल पठान.

चंदौली। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने गुरुवार को क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सोगाई पम्प कैनाल से निकली नहर की लाइनिंग कार्य की बेहद खराब गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाइनिंग में इस्तेमाल हो रही ईंटों को पास में रखकर लड़ाया तो ईंटें धूर की तरह टूट गईं। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसी ईंटों से बना निर्माण टिकाऊ नहीं होगा और इसका सीधा नुकसान क्षेत्रीय किसानों को भुगतना पड़ेगा।

Img

पूर्व विधायक ने बताया कि विधायक रहते हुए उन्होंने सोगाई पम्प कैनाल की स्थापना किसानों की सिंचाई समस्या दूर करने के उद्देश्य से कराई थी। पम्प कैनाल चलने से किसानों को लाभ भी मिल रहा है, लेकिन नहर की लाइनिंग में घटिया सामग्री का खुला प्रयोग गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार मनमाने तरीके से दोयम दर्जे की ईंटों और अन्य निर्माण सामग्री का उपयोग कर रहा है, जबकि जेई, एक्सईएन समेत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह से आंखें बंद किए हुए हैं।

Img

उन्होंने कहा कि आज जो ईंटें उन्होंने मौके पर देखीं, उसकी गुणवत्ता किसानों के सामने भी रखी गई है ताकि वे वास्तविक स्थिति जान सकें। सिंचाई विभाग के अभियंताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने दायित्व भूलकर सिर्फ सत्ता पक्ष के इशारे पर काम कर रहे हैं, जिससे किसानों को हर सीजन में सिंचाई संकट का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

Img

पूर्व विधायक ने जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग से मामले का संज्ञान लेकर निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप कराए जाने की मांग की। साथ ही दोषी अभियंताओं और ठेकेदार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी ईंटों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे, लेकिन अधिकारियों ने ठेकेदार को बचाने के लिए जनता को गुमराह किया। अब दोयम दर्जे की ईंटों का इस्तेमाल साफ दिखाई दे रहा है, ऐसे में सरकार द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार ही कार्य पूरा कराया जाए, अन्यथा किसान आंदोलन को बाध्य होंगे।

Img

मौके पर दयाराम यादव, गुरुप्रकाश यादव, हेमंत कन्नौजिया, लल्लन बिंद, गुड्डू सिंह, प्रदीप मौर्य, अवधेश राय, शिवम गुप्ता, सूर्यपाल सिंह छोटू सहित कई लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.