मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news former mla manoj singh w said providing rights to the deprived is the true tribute to baba saheb

Chandauli News: पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा, वंचितों को हक दिलाना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि.

"पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में सत्ता में बैठे लोग वंचित वर्गों के अधिकारों को कमजोर करने का कार्य कर रहे हैं, जो संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की।"

chandauli

9:51 PM, Apr 14, 2026

Share:

Chandauli News: पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा, वंचितों को हक दिलाना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि.
logo

बाबा साहब की जयंती में श्रद्धा सुमन अर्पित करते पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: खुशहाल पठान.

चंदौली। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को पूरे जनपद में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों, गोष्ठियों, जुलूस और झांकियों के माध्यम से सर्वसमाज के लोगों ने बाबा साहब को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। लोगों ने उनके संघर्षों और वंचित, शोषित तथा पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

Img

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू भी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने जुलूस और झांकियों में ट्रैक्टर पर सवार होकर भाग लिया और बाबा साहब के जयकारे लगाए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और लोगों को बाबा साहब के विचारों पर चलने के लिए प्रेरित किया।पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण इस उद्देश्य से किया था कि समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव, ऊंच-नीच और छुआछूत न रहे। 

विज्ञापन

Img

उन्होंने कहा कि पिछड़े, शोषित और वंचित वर्गों को उनका अधिकार दिलाना ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में सत्ता में बैठे लोग वंचित वर्गों के अधिकारों को कमजोर करने का कार्य कर रहे हैं, जो संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। उन्होंने सिलौटा गांव में हाल ही में खंडित की गई अंबेडकर प्रतिमा की घटना पर भी दुख व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्र में दलित समाज के लोगों के हस्ताक्षर अभियान चलाकर उनके साथ हो रहे उत्पीड़न और शोषण के मामलों को राज्यपाल के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।पूर्व विधायक ने जनौली, सलेमपुर और रेवसा सहित कई गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।इस दौरान मैनेजर गोंड, द्वारिका खरवार, जगमेंद्र यादव, मुन्नी लाल पाल, लालमनी पाल, रामदयाल राम, अजय राम, बृजेश कुमार, सुदर्शन राम, सूबेदार, अजय यादव, संतोष उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.