Chandauli News: पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने की पहल, दिवंगत पत्रकार की एक बेटी की शादी और दूसरे की नौकरी की ली जिम्मेदारी.
"मनोज सिंह ने बताया कि राकेश का निधन चंदौली पत्रकारिता और उनके व्यक्तिगत जीवन दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। वे न केवल कुशल पत्रकार थे, बल्कि समाज के पिछड़े वर्ग की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने और सकारात्मक सोच वालों को मंच देने में भी बढ़चढ़ कर भाग लेते थे। वे जीवंत स्वभाव के और अंतिम क्षणों तक हंसते रहे"
chandauli
11:48 AM, Oct 18, 2025
Share:


दिवंगत पत्रकार राकेश यादव के पुत्र से बातचीत करते और ढांढस बधाते सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: खुशहाल पठान।
चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू शुक्रवार को जसौली गांव पहुंचे और दिवंगत पत्रकार राकेश चंद्र यादव के परिजनों से मिले। उन्होंने राकेश के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताते हुए परिवार को सांत्वना दी और आवश्यक मदद का आश्वासन दिया। कहा कि एक बेटी की शादी और दूसरी की नौकरी की जिम्मेदारी अब समाज की है, क्योंकि राकेश ने पत्रकारिता से समाज को बहुत कुछ दिया।
मनोज सिंह ने बताया कि राकेश का निधन चंदौली पत्रकारिता और उनके व्यक्तिगत जीवन दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। वे न केवल कुशल पत्रकार थे, बल्कि समाज के पिछड़े वर्ग की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने और सकारात्मक सोच वालों को मंच देने में भी बढ़चढ़ कर भाग लेते थे। वे जीवंत स्वभाव के और अंतिम क्षणों तक हंसते रहे। दो दशक से अधिक समय तक पत्रकारिता और समाज को समर्पित रहने वाले राकेश की अनुपस्थिति में समाज की जिम्मेदारी बनती है कि वे संकट की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहें।
विज्ञापन
मनोज सिंह ने शोकाकुल पिता श्यामा प्रसाद यादव व परिवार से मुलाकात कर उन्हें संबल देने का वचन दिया और परिवार की दोनों बेटियों की जिम्मेदारी ली — एक की शादी कराना और दूसरी की नौकरी दिलवाना उनकी श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर अमित उपाध्याय, हेमंत कन्नौजिया, लल्लन बिंद, संतोष उपाध्याय, दयाराम यादव, गुड्डू सिंह, अखिलेश सिंह, गणेश गुप्ता, महमूद व आनंद सिंह मौजूद रहे।



