Chandauli News: पूर्व एमएलसी ने कहा, विरासत को संजोने और शहीदों के सम्मान के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध.
"विशिष्ट अतिथि विधायक सुशील सिंह ने कहा कि शहीद चंदन राय की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने इस तरह के श्रद्धांजलि आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।"
chandauli
7:00 PM, Jan 20, 2026
Share:


उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। अमर बलिदानी शहीद चंदन राय की आठवीं पुण्यतिथि पर नदेसर मारूफपुर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (रक्षा मंत्रालय) के स्वतंत्र निदेशक एवं विधान परिषद के पूर्व सदस्य शिवनाथ यादव ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें शहीद सैनिकों और उनके परिजनों को सम्मान दिलाने में विफल रहीं, जबकि भाजपा सरकारें केंद्र और प्रदेश में आने के बाद सैनिकों के अधिकार और सम्मान को मजबूती मिली है।
उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति, परंपरा और विरासत को संरक्षित करने के लिए भाजपा नीत सरकारें संकल्पित हैं।विशिष्ट अतिथि विधायक सुशील सिंह ने कहा कि शहीद चंदन राय की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने इस तरह के श्रद्धांजलि आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विद्यालयी बच्चों और लोकगीत कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अमर बलिदानियों को नमन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम आयोजक त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की ओर से शहीद सैनिकों के परिजनों, पूर्व एवं वर्तमान सैनिकों, समाजसेवियों, मेधावी छात्र-छात्राओं और पत्रकारों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व मेजर अशोक सिंह ने की, जबकि संचालन रामदरस यादव ने किया।
