ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news former mp dhananjay singh who reached ram katha said such a grand pond and temple should be built in every block

Chandauli News : राम कथा में पहुंचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह, बोले- हर ब्लॉक में बने ऐसा भव्य तालाब और मंदिर.

“चंदौली के धानापुर क्षेत्र के ओदरा गांव में चल रही राम कथा में पूर्व सांसद धनंजय सिंह शामिल हुए। भाजपा विधायक सुशील सिंह की ओर से आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने सनातन परंपरा, सामाजिक सद्भाव और धार्मिक आयोजनों के महत्व पर अपनी बात रखी। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने सियासी अंदाज में जवाब दिया।”

chandauli

12:24 AM, Oct 23, 2026

Share:

Chandauli News : राम कथा में पहुंचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह, बोले- हर ब्लॉक में बने ऐसा भव्य तालाब और मंदिर.
logo

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते पूर्व सांसद धनंजय सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर क्षेत्र के ओदरा गांव स्थित दशमी तालाब पर 20 से 24 अक्टूबर तक आयोजित राम कथा में पूर्व सांसद धनंजय सिंह शामिल होने पहुंचे। भाजपा विधायक सुशील सिंह की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में कथावाचक राजन जी महाराज राम कथा सुना रहे हैं। धनंजय सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इतने भव्य स्तर पर कथा का आयोजन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध कथावाचक राजन जी महाराज की कथा को श्रद्धालु पूरे मनोयोग से सुन रहे हैं। खासकर माताओं और बहनों की बड़ी भागीदारी देखकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने सुशील सिंह से आग्रह किया कि विधानसभा क्षेत्र में हर वर्ष इसी तरह के आयोजन कराए जाएं।

Img

धनंजय सिंह ने कहा कि राम कथा और धार्मिक आयोजन हमारी परंपराओं को मजबूत करने के साथ लोगों को आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा पूरे विश्व के कल्याण और सभी प्राणियों के बीच प्रेम की भावना पर आधारित है। ऐसे आयोजनों में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होते हैं, जिससे आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बने तालाब और मंदिर की भी प्रशंसा की। उन्होंने सुझाव दिया कि इस तरह के भव्य तालाब और मंदिर प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में विकसित किए जाने चाहिए। इसके लिए विधायक सुशील सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस मॉडल से अवगत कराना चाहिए, ताकि दूसरे क्षेत्रों में भी ऐसी व्यवस्था विकसित हो सके।

विज्ञापन

Img

आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर धनंजय सिंह ने सीधे तौर पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, "आज भगवान राम, जय श्रीराम कहिए, राम कथा कहिए और कहीं कुछ परिवर्तन नहीं हो जाए, सरकार है, सरकार चलती रहेगी।" उनके इस बयान को राजनीतिक संदर्भ में देखा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.