Varanasi News : एमएलसी चुनाव में अनाधिकृत मतदान पर होगी कड़ी कार्रवाई, मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने दिए निर्देश.
“वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर एस राजलिंगम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि मतदान केंद्रों पर केवल पात्र मतदाताओं को ही वोट डालने की अनुमति होगी। अनाधिकृत मतदान या चुनावी नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
varanasi
11:59 PM, Oct 22, 2026
Share:


कमिश्नर वाराणसी एस राज लिंगम
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
वाराणसी। स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर एस राजलिंगम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा मतदान करने या मतदान व्यवस्था में अनियमितता करने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचन संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। मतदाताओं की पहचान का विधिवत सत्यापन किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि केवल पात्र एवं अधिकृत मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और अन्य जरूरी प्रशासनिक प्रबंध प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एस राजलिंगम ने कहा कि निर्वाचन की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। चुनावी प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिम्मेदारी निभाने तथा पूरी प्रक्रिया पर लगातार निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया, ताकि मतदान निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।



