Chandauli News: पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा, समाज के लिए कांशीराम का योगदान अविस्मरणीय.
"पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन वंचित, शोषित, पिछड़े और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने समानता, भाईचारे और न्याय की स्थापना के लिए संघर्ष किया और समाज को संगठित होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज के लिए कांशीराम का योगदान अविस्मरणीय है"
chandauli
12:22 PM, Oct 10, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। डीडीयू नगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को कांशीराम का 19वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सपा कार्यकर्ताओं ने कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन वंचित, शोषित, पिछड़े और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने समानता, भाईचारे और न्याय की स्थापना के लिए संघर्ष किया और समाज को संगठित होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज के लिए कांशीराम का योगदान अविस्मरणीय है।
पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की उनकी विचारधारा पर ही चलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांशीराम के पदचिन्हों पर चलकर समाज के हर वर्ग को जोड़ने और उसकी बेहतरी के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर अमरेश यादव, डीएन यादव, इंद्र प्रताप, कमलेश यादव, सुरेंद्र यादव, संजय भारती, विकास चोबे, सुदर्शन विश्वकर्मा, प्रदीप राय, डॉ. गुलाब, सुरेश यादव, मुन्ना सिंह, जितेंद्र यादव, नरेश यादव, राजेश यादव आदि मौजूद रहे। वहीं समाजवादी शिक्षक सभा की बैठक कैंप कार्यालय पर की गई। बैठक में मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि मनाई गई। समाजवादी शिक्षक सभा के शिक्षा अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम दलितों और पिछड़ों के मसीहा थे।
विज्ञापन
उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के पदचिन्हों पर चलकर दलितों और पिछड़ों के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक उत्थान की ओर ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि जिस दिन दलितों और पिछड़ों की सरकार बन जाएगी, उसी दिन सत्ता की चाबी अपने हाथों में होगी। उसी दिन बाबा भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से इस्तिखार अहमद, श्रद्धा सिंह, हरपतीत कौर, अंजुम परवीन, विवेक कुमार, अरविंद कुमार, सत्यम शर्मा, पूजा यादव, निकिता सिंह, अजू वर्मा, प्रियाना नाग (मुण्डा), सोनी पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।



