ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news former sp mla accused mahuji got a big corruption in the name of stopping ganga cutting 04082025 rmx2tz

Chandauli News: पूर्व सपा विधायक का आरोप, महुजी में गंगा कटान रोकने के नाम हुआ बड़ा भ्रष्टाचार. 

Chandauli News: पूर्व सपा विधायक का आरोप, महुजी में गंगा कटान रोकने के नाम हुआ बड़ा भ्रष्टाचार. 

12:00 AM, May 27, 2025

Share:

Chandauli News: पूर्व सपा विधायक का आरोप, महुजी में गंगा कटान रोकने के नाम हुआ बड़ा भ्रष्टाचार. 
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: खुशहाल पठान। 

चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने गंगा कटान के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार पर सरकार व सैयदराजा विधायक को घेरा। साथ ही जिला प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। सपा नेता मंगलवार को ग्रामीणों की शिकायत पर महुजी गंगा घाट पहुंचे। वहां उन्होंने विगत वर्ष गंगा कटान के लिए स्थापित बोल्डर की स्थिति को देखा जो पूरी तरह से ढह चुका है। यह देख सपा नेता आक्रोशित हो उठे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अब मां गंगा को भी छोड़ नहीं रहे हैं। स्थिति यह है कि डंका पीटकर जोर-शोर से कमीशनखोरी की जा रही है। इसका ज्वलंत उदाहरण महुजी गंगा तट है जहां बिखरे हुए पत्थर कमीशनखोरी की दास्तां को बयां कर रहे हैं। कहा कि विगत वर्ष गंगा कटान के नाम पर हुए काम पर जो 10 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं वह जनता का पैसा है। उसे यूं ही पानी में बहाने का काम किया गया है। बावजूद इसके जिला प्रशासन व सरकार आंख मूंदे हुए हैं। एक तरफ निर्माण चल रहा है और दूसरी तरफ साल दर साल निर्माण ध्वस्त भी होता जा रहा है। बावजूद इसके डीएम व जिला प्रशासन के पास खुलेआम हो रहे भ्रष्टाचार को देखने और उचित कार्रवाई करने का वक्त नहीं है। उन्होंने मांग की कि महुजी में 10 करोड़ की लागत से गंगा कटान रोकने के लिए जो कार्य कराया गया है उसकी समुचित उच्च स्तरीय जांच हो। इसके लिए जिम्मेदार ठेकेदार को काली सूची में डाला जाए। साथ ही एफआईआर दर्ज कर उससे सरकारी धन की वसूली की जाए। साथ ही कमीशनखोरी के खेल में शामिल सफेदपोश नेताओं के खिलाफ भी आपराधिक मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई हो। क्योंकि यह एक अतिसंवेदनशील मुद्दा है जो चंदौली के हजारों किसानों, उनकी उपजाऊ जमीन व मां गंगा से जुड़ा मामला है। यदि इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से उदासीनता बरती गई तो इसके खिलाफ मुहिम चलाकर बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। इस अवसर पर गुड्डू सिंह, संतोष उपाध्याय, हेमंत कन्नौजिया, बबलू यादव, समीर अंसारी, सत्यपाल सिंह, सोनू सिंह, आनंद सिंह, शिवम सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.