ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news former sp mla gave an ultimatum of three days to the district administration otherwise the sp supremo himself will come to fight for the victim

Chandauli News: पूर्व सपा विधायक ने जिला प्रशासन को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, नहीं तो पीड़िता की लड़ाई खुद आएंगे सपा सुप्रीमो.

"पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए पुलिस प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर तीन दिन में पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो वह धरने पर बैठेंगे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद पीड़िता की न्याय की लड़ाई लड़ने आएंगे"

chandauli

7:16 PM, Oct 30, 2025

Share:

Chandauli News: पूर्व सपा विधायक ने जिला प्रशासन को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, नहीं तो पीड़िता की लड़ाई खुद आएंगे सपा सुप्रीमो.
logo

पीड़िता के गांव पहुंचे सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे। मनोज सिंह डब्लू ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की और अखिलेश यादव की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व विधायक ने पीड़िता के परिजनों की आर्थिक मदद भी की।

Img

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। अगर तीन दिन में पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो वह धरने पर बैठेंगे। मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि अगर तीन दिन में न्याय नहीं मिला तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद पीड़िता की न्याय की लड़ाई लड़ने आएंगे।

विज्ञापन

Img

गौरतलब है कि 27 अक्टूबर की रात घर से कुछ दूर भूसे से भरे कमरे में लगभग 6 वर्षीय बालिका का शव नग्न अवस्था में मिला था। परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या की गई थी। अलीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.