ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news former sp mla showed slippers and warned the irrigation department officials video viral

Chandauli News: पूर्व सपा विधायक ने चप्पल दिखाते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी चेतावनी, वीडियो वायरल.

"सिंचाई विभाग के अधिकारियों को चप्पल दिखाते हुए मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि दशहरे के एक दिन बाद वह मौके पर आएंगे और तब तक अगर पंप कैनाल चालू नहीं हुआ, तो वहीं धरने पर बैठेंगे और इसकी जिम्मेदारी सिंचाई विभाग के लोग होंगे। आने वाले समय में वह अब यहां से विधायक बन जाएंगे। 2027 में वह यहां से विधायक बन जाएंगे, उनको कोई रोक नहीं पाएगा"

chandauli

12:15 PM, Oct 3, 2025

Share:

Chandauli News: पूर्व सपा विधायक ने चप्पल दिखाते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी चेतावनी, वीडियो वायरल.
logo

हाथ में चप्पल लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सैयदराजा से पूर्व सपा विधायक रहे मनोज सिंह डब्लू का एक वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह चप्पल हाथ में लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को धमकाते नजर आए। यह वीडियो एक अक्टूबर का बताया जा रहा है, और उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर लगभग 5:30 मिनट का लाइव किया है, जिसमें यह पूरा मामला रिकॉर्ड हुआ है।

Img

वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक हलके में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। हालांकि, इस वीडियो में पूर्व सपा विधायक ने यह भी दावा किया है कि अब वह 2027 में सैयदराजा से विधायक बन जाएंगे। उन्हें कोई रोक नहीं पाएगा। वर्तमान में सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह हैं, जबकि 2012 से 2017 तक समाजवादी पार्टी से मनोज सिंह डब्लू यहां से विधायक रहे हैं।

Img

सैयदराजा विधानसभा के चारी गांव में तत्कालीन सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू द्वारा पंप कैनाल लगवाया गया था। पिछले कुछ दिनों से पंप कैनाल बंद है, किसानों के खेत में लगी धान की फसल सूख रही है। उन्हें पानी नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर बुधवार, 01 अक्टूबर को किसानों ने इस मामले की शिकायत पूर्व विधायक से की। मामले की जानकारी होते ही पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू चारी गांव पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन

Img

इस दौरान उन्होंने चारी पंप कैनाल की दुर्दशा दिखाने के लिए अपने फेसबुक अकाउंट से लाइव करवाया। अपनी सरकार में लगवाए गए पंप कैनाल की दुर्दशा देख पूर्व विधायक बड़ा नाराज हुए और वहां तैनात कर्मचारियों की लापरवाही की जानकारी होने पर पूर्व सपा विधायक का गुस्सा फूट पड़ा। मनोज सिंह डब्लू ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि मैं एक नहीं, सैकड़ों मुकदमे अपने ऊपर दर्ज करवा लूंगा किसानों के लिए।

Img

सिंचाई विभाग के अधिकारियों को चप्पल दिखाते हुए मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि दशहरे के एक दिन बाद वह मौके पर आएंगे और तब तक अगर पंप कैनाल चालू नहीं हुआ, तो वहीं धरने पर बैठेंगे और इसकी जिम्मेदारी सिंचाई विभाग के लोग होंगे। उन्होंने कहा कि यह सपा सरकार में पंप कैनाल लगा था और किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। आने वाले समय में वह अब यहां से विधायक बन जाएंगे। 2027 में वह यहां से विधायक बन जाएंगे, उनको कोई रोक नहीं पाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.