ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news former sp mla went around begging to help the farmers

Chandauli News: किसानों की मदद के लिए पूर्व सपा विधायक ने घूम घूम कर माँगा भीख.

"पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने बताया कि मेरे पास कोई विधायक निधि नहीं हैं। ऐसे में दुकानदारों से भीख मांगकर किसानों की मदद करने का पहल किया हूं। क्योकि सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों के एजेंडा में किसान नहीं हैं। किसान का बेटा ही उनके दुख दर्द को समझा सकता हैं"

chandauli

9:26 PM, Oct 12, 2025

Share:

Chandauli News: किसानों की मदद के लिए पूर्व सपा विधायक ने घूम घूम कर माँगा भीख.
logo

धीना बाजार में महिला दुकानदार से भीख मांगते पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

  Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह ने किसानों की समस्याओं पर ध्यान दिलाने और सरकार व प्रशासन को आईना दिखाने के लिए अनूठा कदम उठाया। रविवार को उन्होंने धीना बाजार में जाकर दुकानदारों से भीख मांगी और मिले पैसे किसानों को दे दिए। यह पहल डैना और आसपास के गांवों के किसानों द्वारा घोसवा ड्रेन की सफाई के बाद हुई, जिसमें जेसीबी से घास हटवाने में उन्हें काफी खर्च करना पड़ा था।

पूर्व विधायक ने कहा कि वे नेताओं और अधिकारियों से मदद की उम्मीद छोड़ चुके हैं, इसलिए दुकानदारों से मिले दान से ही उन्होंने मदद की व्यवस्था की। उन्होंने जमा की गई राशि डैना गांव पहुंचाकर ड्रेन सफाई में सक्रिय भूमिका निभाने वाले दरोगा राय और मनोज राय को सौंप दी। किसानों ने भी उनकी पहल की सराहना की और मनोज सिंह ने कहा कि उनके पास विधायक निधि नहीं है, इसलिए उन्होंने खुद दान इकट्ठा कर किसानों की मदद की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.