Chandauli News: पूर्व सपा सांसद ने उठाए जनपद के मुद्दे, डीएम से कि सिंचाई-विद्युत व नदी सफाई की मांग.
"पूर्व सपा सासद रामकिसून ने कहा कि हाल के वर्षों में गडई और चंद्रप्रभा नदियों में आई बाढ़ से किसानों की फसलें काफी नुकसान झेल चुकी हैं। ऐसे में सिंचाई विभाग, बंधी डिविजन और लोक निर्माण विभाग को समन्वय बनाकर कार्य करना चाहिए, ताकि भविष्य में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति से बचाव हो सके।"
chandauli
9:53 AM, Mar 26, 2026
Share:


जिलाधिकारी से मिलकर विद्युत सिंचाई पेयजल की समस्या से अवगत कराते पूर्व सपा सांसद रामकिसून
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद रामकिशुन ने जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात कर समाधान की मांग उठाई। उन्होंने नरवन क्षेत्र के किसानों की सिंचाई के लिए कर्मनाशा नदी पर स्थापित अदसण और चारी लिफ्ट कैनाल को जल्द चालू कराने की मांग की। बताया कि करीब 12 वर्षों से ये परियोजनाएं बंद पड़ी हैं और चालू होने पर भी पाइप फटने की समस्या बनी रहती है, जिससे किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने अमना 132 केवी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग भी रखी। कहा कि बरहनी ब्लॉक के गांवों को अभी भी गाजीपुर के जमानिया-दिलदारनगर से बिजली आपूर्ति हो रही है, जिससे लंबी दूरी के कारण बार-बार तार टूटने से आपूर्ति बाधित होती है। गडई और चंद्रप्रभा नदी की समय से सफाई व खुदाई कराने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि बरसात के समय किसानों की फसलें बर्बाद न हों। साथ ही मुगलसराय-चकिया मार्ग चौड़ीकरण के दौरान नदियों के प्राकृतिक बहाव को प्रभावित न करने की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में गडई और चंद्रप्रभा नदियों में आई बाढ़ से किसानों की फसलें काफी नुकसान झेल चुकी हैं। ऐसे में सिंचाई विभाग, बंधी डिविजन और लोक निर्माण विभाग को समन्वय बनाकर कार्य करना चाहिए, ताकि भविष्य में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति से बचाव हो सके।
