Chandauli News: पीडब्ल्यूडी कार्यालय में धरने पर बैठे पूर्व सपा सांसद, स्थानीय विधायक पर लगाए गंभीर आरोप.
"पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि पड़ाव से गोधना हाईवे तक लगभग 800 मीटर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस दौरान सड़क की जद में आने वाले निर्माण हटाए जा रहे हैं।"
chandauli
9:05 PM, May 8, 2026
Share:


पीडब्ल्यूडी कार्यालय में धरने पर बैठे आक्रोषित सपा सांसद रामकिसून
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).
चंदौली। पीडीडीयू नगर के मुगलसराय क्षेत्र में जीटी रोड चौड़ीकरण अभियान को लेकर सियासत तेज हो गई है। पुराना सपा कार्यालय तोड़े जाने के बाद पूर्व सांसद रामकिशुन समर्थकों के साथ पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासन पर व्यापारियों व स्थानीय लोगों को अंधेरे में रखकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि बिना स्पष्ट मानक तय किए पूरा का पूरा सपा कार्यालय तोड़ दिया गया। पूरे मार्केट में अतिक्रमण के नाम पर दुकानों को तोड़ा जा रहा है। किसी को सही से नहीं बताया जा रहा है कि कितना जमीन लिया जा रहा है। कहीं 52 फुट बताया जा रहा है, कहीं 48 फुट बताया जा रहा है कहीं 46 फुट बताई जा रहा है। सभी लोग अंधेरे में है व्यापारी परेशान है उसकी रोजी-रोटी चौपट हो रही है।जबकि चकिया मोड़ तिराहे पर पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कई लोगों का कब्जा बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय भाजपा विधायक के करीबी लोगों को लाभ पहुंचाया गया है और मुस्लिम चौहान और यादव लोगों को वहां से हटा दिया गया। साथ ही मांग की कि या तो सभी को बराबर व्यवस्था दी जाए या फिर पूरी जमीन खाली कराई जाए।
धरने के दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन ने सड़क चौड़ीकरण में प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जिन व्यापारियों की दुकानें टूट रही हैं, उनके व्यवसाय के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके अलावा सड़क चौड़ीकरण में कितनी जमीन अधिग्रहित की जा रही है, इसकी लिखित जानकारी भी सार्वजनिक करने की मांग की। मौके पर पहुंचे एसडीएम और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने पूर्व सांसद को समझाने का प्रयास किया। एसडीएम ने उनका मांग पत्र लेकर शासन को भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी पूर्व सांसद ने तीन दिवसीय धरने पर बैठने का ऐलान कर दिया।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि पड़ाव से गोधना हाईवे तक लगभग 800 मीटर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस दौरान सड़क की जद में आने वाले निर्माण हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और व्यापारियों के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। धरने को लेकर दिनभर पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर में हलचल बनी रही और मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।#ChandauliNews #Mughalsarai #GTRoad #SamajwadiParty #BreakingNews
