मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news foundation stone of rice mill cluster project laid farmers will get big benefits

Chandauli News: चावल मिल क्लस्टर परियोजना का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ.

"पूर्वांचल एग्रो इंडस्ट्रीज चावल मिल क्लस्टर परियोजना जनपद की पहली ऐसी पहल है, जिसमें अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना की जाएगी और चावल को प्रोसेस कर निर्यात भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न एफपीओ के सदस्य भी मौजूद रहे और परियोजना की सराहना की।"

chandauli

8:35 PM, May 1, 2026

Share:

Chandauli News: चावल मिल क्लस्टर परियोजना का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ.
logo

भूमि पूजन करते निदेशक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).

चंदौली। सैयदराजा क्षेत्र के बरहनी विकास खंड अंतर्गत रेवसां गांव में शुक्रवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय से स्वीकृत पूर्वांचल एग्रो इंडस्ट्रीज चावल मिल क्लस्टर परियोजना का विधिवत भूमि-पूजन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ। परियोजना का शुभारंभ निदेशक मृत्युंजय महादेव सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिला पूजन कर किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि परियोजना शुरू होने के बाद जनपद के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और कृषि क्षेत्र में नई दिशा देखने को मिलेगी। अब तक पारंपरिक खेती तक सीमित किसान आधुनिक तकनीक से जुड़ेंगे, जिससे उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि की संभावना है। यह पूर्वांचल एग्रो इंडस्ट्रीज चावल मिल क्लस्टर परियोजना जनपद की पहली ऐसी पहल है, जिसमें अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना की जाएगी और चावल को प्रोसेस कर निर्यात भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न एफपीओ के सदस्य भी मौजूद रहे और परियोजना की सराहना की।

विज्ञापन

निदेशक ने बताया कि इस परियोजना से चंदौली समेत आसपास के क्षेत्रों के 40 हजार से अधिक किसान, उद्यमी और श्रमिक सीधे लाभान्वित होंगे। इससे कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि जनपद को औद्योगिक और कृषि विकास के नए मुकाम तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस दौरान वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह पटेल, उद्योग विभाग के गौरव मिश्रा, पमपम राय, पंकज सिंह, अजय सिंह इमिलिया, राजेश सिंह, संजय सिंह, शशि प्रताप राय, विद्याशंकर, अजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.