ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news four children s father was found hanging from the noose created a furore

Chandauli News: चार बच्चों के पिता का घर में फंदे से लटकता मिला शव, मचा कोहराम.

"अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि बरहुली गांव में एक युवक के फंदे से लटकने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पीएम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह आत्महत्या का कारण प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है"

chandauli

2:18 PM, Sep 20, 2025

Share:

Chandauli News: चार बच्चों के पिता का घर में फंदे से लटकता मिला शव, मचा कोहराम.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर. 

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के बरहुली गांव में एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

Img

जानकारी के अनुसार, बरहुली गांव निवासी 35 वर्षीय कृष्णा गिरी बीती रात अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब कमरा नहीं खुला, तो परिजनों ने खिड़की से देखा और अंदर का नजारा देखकर कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सुबह लगभग 9:30 बजे घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर चुकी है।

विज्ञापन

Img

मृतक के चार छोटे बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़े बेटे प्रिंस की उम्र 7 साल, बेटी प्रिया 5 साल, पीयूष 3 साल और सबसे छोटे बच्चे की उम्र 2 साल है। अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह आत्महत्या का कारण प्रतीत हो रहा है। मृतक की पत्नी संजू देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.