Chandauli News: बिहार से चार अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, चंदौली में चोरी के 800 मीटर बिजली तार बरामद.
“बलुआ थाना क्षेत्र में बिजली के तार चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में बिहार के रोहतास से चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी में इस्तेमाल स्कार्पियो और करीब 800 मीटर एल्यूमिनियम तार बरामद किया गया है।”
chandauli
9:08 PM, Nov 2, 2026
Share:


बलुआ पुलिस कि गिरफ्त के आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र में बिजली के तार चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर की रात रइया गांव के ताल से रामगढ़ जाने वाली सड़क के बीच करीब 22 बिजली के पोल से लगभग 1.2 किलोमीटर तार चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में प्रताप इलेक्ट्रिकल्स इंडस्ट्रीज, वाराणसी के प्रतिनिधि वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बलुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान की।
पुलिस टीम ने 1 नवंबर को बिहार के रोहतास जिले के अगरेर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनमें आशीष राज निवासी लालगंज, थाना सासाराम मुफस्सिल, विकास चौधरी और नितेश कुमार निवासी रामगढ़, थाना अगरेर तथा नीरज चौहान निवासी धरहरा, थाना सकलडीहा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर रइया गांव से चोरी का करीब 800 मीटर एल्यूमिनियम विद्युत तार बरामद किया। इसके साथ ही चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो भी जब्त की गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बरामद स्कार्पियो का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 24 AG 3073 है। मामले में बलुआ थाने में दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराएं बढ़ाई गई हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनंत कुमार भार्गव समेत थाना बलुआ के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।



