मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news four named including former mla case registered against 50 to 60 unknown people in idol immersion controversy

Chandauli News: मूर्ति विसर्जन विवाद में पूर्व विधायक सहित चार नामजद, 50 से 60 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज.

"सैयदराजा पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस घटनाक्रम के बाद सैयदराजा कस्बे में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पूजा-उत्सवों के दौरान तेज डीजे का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।"

chandauli

12:08 PM, Jan 28, 2026

Share:

Chandauli News: मूर्ति विसर्जन विवाद में पूर्व विधायक सहित चार नामजद, 50 से 60 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज.
logo

हंगामा के समय मौजूद पूर्व सपा विधायक और सीओ सदर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).

चंदौली। सोमवार कि रात सैयदराजा कस्बे में सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। सैयदराजा पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ समेत चार नामजद और लगभग 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Img

मामला 26 जनवरी की देर रात का है, जब बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकाला जा रहा था। आरोप है कि विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने और तय रूट को लेकर पुलिस तथा पूर्व विधायक के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते तनावपूर्ण स्थिति में बदल गई। इसी दौरान सीओ सदर और पूर्व विधायक के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया।

हालांकि देर रात ही प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्वक करा दिया गया, लेकिन पुलिस ने अगले ही दिन पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस घटनाक्रम के बाद सैयदराजा कस्बे में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पूजा-उत्सवों के दौरान तेज डीजे का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

Img

बावजूद इसके, न्यायालय के दिशा-निर्देशों को नजरअंदाज कर आयोजक तेज आवाज में डीजे बजाते रहते हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या प्रशासन भविष्य में ऐसे आयोजनों पर सख्ती करेगा या फिर डीजे संस्कृति यूं ही नियमों को ठेंगा दिखाती रहेगी। इसका जवाब आने वाला समय देगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.