मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police arrested the accused in the kidnapping of a minor student the student recovered

Chandauli News: नाबालिग छात्रा अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, छात्रा बरामद.

"प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि अपहरण के मामले में दर्ज मुकदमे के आरोपी रितेश यादव को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार को न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया है।"

chandauli

8:59 PM, Feb 3, 2026

Share:

Chandauli News: नाबालिग छात्रा अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, छात्रा बरामद.
logo

आरोपी युवक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी युवक को सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को सकलडीहा अलीनगर तिराहे के पास से छात्रा के साथ बरामद किया। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी युवक को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया, जबकि बरामद छात्रा को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 31 जनवरी की दोपहर कक्षा आठ में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को उसी गांव का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। देर शाम तक छात्रा के घर न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और सकलडीहा कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ अपहरण का नामजद मुकदमा दर्ज कराया।मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने सकलडीहा-अलीनगर तिराहा से भोजापुर जाने वाले मार्ग पर एक बैंक के समीप से आरोपी युवक को छात्रा के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद छात्रा को परिजनों के साथ वन स्टॉप सेंटर भेजा गया।

विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि अपहरण के मामले में दर्ज मुकदमे के आरोपी रितेश यादव को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार को न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र निषाद, कस्बा प्रभारी वरुणेन्द्र राय, एसआई जयप्रकाश दूबे, महिला सिपाही नेहा और कांस्टेबल राकेश यादव शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.