ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news four thieves were caught by rpf while carrying stolen iron

Chandauli News: चोरी का लोहा ले जाते चार चोर चढ़े आरपीएफ के हत्थे.

"आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप रावत ने बताया कि गश्त के दौरान एक ट्राली पर भारी मात्रा में लोहा ले जाते चार संदिग्धों को पकड़ा गया।आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों को रेलवे कोर्ट में पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने सभी को जेल भेज दिया।"

chandauli

10:30 AM, Jan 24, 2026

Share:

Chandauli News: चोरी का लोहा ले जाते चार चोर चढ़े आरपीएफ के हत्थे.
logo

आरपीएफ की गिरफ्त में लोहा चोर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).  

चंदौली। डीडीयू जंक्शन की आरपीएफ स्टेशन पोस्ट और सीआईबी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सेंट्रल कॉलोनी स्थित रेलवे माल गोदाम से चोरी किया गया लोहा ट्राली पर लादकर ले जा रहे चार चोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को मौके से पकड़कर आरपीएफ स्टेशन पोस्ट लाया गया।

विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप रावत ने बताया कि गश्त के दौरान एक ट्राली पर भारी मात्रा में लोहा ले जाते चार संदिग्धों को रोका गया। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर ट्राली समेत चारों को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने गोदाम से कई बार लोहा चोरी करने की बात स्वीकार की। इस दौरान एसएससी राहुल कुमार मौके पर पहुंचे और गोदाम के सामानों की पहचान की। एसएससी की तहरीर पर आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों को रेलवे कोर्ट में पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने सभी को जेल भेज दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.