Chandauli News: एक ही भूमि का दो बार बैनामा करने वाले जालसाज गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल.
"बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे"
chandauli
11:06 AM, Dec 17, 2025
Share:


बलुआ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए जाल साज
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र में एक ही भूमिधरी का दोबारा बैनामा कर धोखाधड़ी करने वाले तीन जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रभुपुर निवासी जमुना प्रसाद, वंशीपुर निवासी सौरभ और दिनेश कुमार शामिल हैं। तीनों आरोपी काफी समय से वांछित चल रहे थे।
पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने अपनी जमीन का पूर्व में बैनामा कर दिया था। इसके बाद उसी भूमि को हड़पने की नीयत से कूटरचना करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और कागजों में पुनः अपना नाम दर्ज कराकर जमीन का दोबारा अन्य व्यक्ति के नाम बैनामा कर दिया। पीड़ित की ओर से साक्ष्यों के साथ शिकायत किए जाने पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।मंगलवार को बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार एवं मोहरगंज चौकी प्रभारी सुभाष गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।



