ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news free cataract operation camp dozens of patients got new light

Chandauli News: निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, दर्जनों मरीजों को मिली नई रोशनी.

"जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने कहा कि गरीब, लाचार और दुखी लोगों की सेवा को ही वे अपने ईश्वर की भक्ति मानते हैं।"

chandauli

9:13 AM, Jan 28, 2026

Share:

Chandauli News: निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, दर्जनों मरीजों को मिली नई रोशनी.
logo

धानापुर के खड़ान स्थित सिद्ध पीठ स्थल पर लगे नेत्र चिकित्सा शिविर में मौजूद जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर ब्लॉक क्षेत्र के सिद्धपीठ धाम खड़ान में जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह के सौजन्य से निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खड़ान, कांधरपुर, भदाहूं, कवईं, खरिहनिया, अकबालपुर, बहेरी सहित बरहनी ब्लॉक के दर्जनों जरूरतमंद मरीजों की आंखों की जांच की गई। आनंद नेत्रालय के कुशल सर्जन डॉ. निशांत सिंह एवं उनकी टीम द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया। जांच के बाद ऑपरेशन के इच्छुक मरीजों को उपचार हेतु आनंद नेत्रालय भेजा गया, जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।

अंजनी सिंह ने कहा कि गरीब, लाचार और दुखी लोगों की सेवा को ही वे अपने ईश्वर की भक्ति मानते हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हर मंगलवार कमालपुर, हर बुधवार धानापुर और शुक्रवार को अमड़ा में नियमित रूप से नेत्र परीक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं, जिससे अब तक हजारों मरीज लाभान्वित हो चुके हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.