ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news free mini seed kits distributed to farmers in barhani mla laid emphasis on modern farming

Chandauli News: बरहनी में किसानों को निशुल्क मिनी बीज किट वितरित, विधायक ने आधुनिक खेती पर दिया जोर.

“चंदौली के बरहनी में किसानों को तिलहनी और दलहनी फसलों के निशुल्क मिनी बीज किट वितरित किए गए। कार्यक्रम में विधायक सुशील सिंह ने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और आधुनिक तकनीक से खेती करने की अपील की।”

chandauli

10:05 PM, Sep 29, 2026

Share:

Chandauli News: बरहनी में किसानों को निशुल्क मिनी बीज किट वितरित, विधायक ने आधुनिक खेती पर दिया जोर.
logo

महिला किसान को मिनी बीज किट वितरित करते सैयद राजा विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बहुउद्देशीय कृषि कल्याण केंद्र बरहनी पर मंगलवार को किसानों को तिलहनी और दलहनी फसलों के निशुल्क मिनी बीज किट वितरित किए गए। कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने किसानों को बीज किट प्रदान किए और कृषि क्षेत्र से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आधुनिक कृषि संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Img

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। तिलहनी और दलहनी फसलों के मिनी बीज किट का निशुल्क वितरण भी इसी दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने किसानों से अपील की कि कृषि विभाग की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और खेती में आधुनिक तकनीकों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ कृषि में नई तकनीक और बेहतर संसाधनों का इस्तेमाल उत्पादन बढ़ाने में मददगार हो सकता है।

विज्ञापन

Img

विधायक ने उन किसानों से भी जल्द गेहूं बीज की बुकिंग कराने की अपील की, जिन्होंने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इच्छुक किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उन्हें आगे योजना का लाभ मिल सके। कार्यक्रम में धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव, एडीओ एग्रीकल्चर शैलेश कुमार यादव, लक्ष्मण यादव, बड़े तिवारी, बबलू जायसवाल, दीनानाथ श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह, सुमन सिंह अन्ना, पारस त्रिपाठी, विजय मंगल राम, प्रधान जयप्रकाश उपाध्याय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.