ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news fruit vendors assaulted the advocate and their family while buying fruits one arrested

Chandauli News: फल खरीदते समय अधिवक्ता और उनके परिवार के साथ फल विक्रेताओं ने की मारपीट, एक गिरफ्तार.

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर निवासी अधिवक्ता मोहम्मद इस्लाम खान अपने परिवार के साथ स्मार्ट बाज़ार से खरीदारी कर लौट रहे थे। मुगलसराय कोतवाली के बाहर फल खरीदते समय विवाद हो गया, जिसके बाद आसपास के अन्य फल और सब्जी विक्रेता भी जुट गए और मारपीट शुरू कर दी।

chandauli

9:11 PM, Sep 24, 2025

Share:

news-img
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली के ठीक बाहर मंगलवार की रात फल खरीदते समय हुए विवाद के दौरान फल विक्रेताओं और अधिवक्ता मोहम्मद इस्लाम खान तथा उनके परिवार के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि फल विक्रेताओं ने अधिवक्ता, उनकी पत्नी तबस्सुम, बड़ी बेटी फिजा और पुत्र सुहेल के साथ मारपीट की, जिससे सभी लोग घायल हो गए। साथ ही उनकी कार को तोड़फोड़ कर दिया गया।

Img

अधिवक्ता ने इसकी जानकारी मुगलसराय कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग गए। भागते हुए एक युवक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान पीड़ित अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि मारपीट के साथ उनके सामान की छीना-झपटी की गई, जिससे कार को नुकसान पहुंचा। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर निवासी अधिवक्ता मोहम्मद इस्लाम खान अपने परिवार के साथ स्मार्ट बाज़ार से खरीदारी कर लौट रहे थे।

विज्ञापन

Img

मुगलसराय कोतवाली के बाहर फल खरीदते समय विवाद हो गया, जिसके बाद आसपास के अन्य फल और सब्जी विक्रेता भी जुट गए और मारपीट शुरू कर दी। कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली के बाहर लगे ठेले-खोमचे हटा कर सामान जब्त कर लिया। इस बाबत मुगलसराय कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.