ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news future of children is in danger due to lateness of teachers absa becomes strict

Chandauli News:गुरुजनों की लेटलतीफी से खतरे में नौनिहालों का भविष्य, एबीएसए हुए सख्त.

"एबीएसए चकिया रामटहल ने मामले को गंभीरता से लिया और इस तरह की लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में गुरुजनों की लेटलतीफी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी"

chandauli

3:38 PM, Nov 12, 2025

Share:

Chandauli News:गुरुजनों की लेटलतीफी से खतरे में नौनिहालों का भविष्य, एबीएसए हुए सख्त.
logo

विद्यालय में शिक्षकों के ना आने पर खेलते छात्र

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। चकिया विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों में गुरुजनों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। शिक्षा विभाग की तमाम हिदायतों और सख्त निर्देशों के बावजूद प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की लेटलतीफी और लापरवाही लगातार बनी हुई है। इसका खामियाजा सीधे-सीधे नौनिहालों के भविष्य पर पड़ रहा है।

Img

मंगलवार को चकिया विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय तलरा में सुबह विद्यालय खुलने के निर्धारित समय के काफी बाद तक शिक्षकों की गैरहाजिरी बनी रही। विद्यालय का समय प्रातः 9:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक निर्धारित है, जबकि शिक्षकों की उपस्थिति 8:30 से 8:45 बजे तक सुनिश्चित की गई है ताकि 9 बजे तक प्रार्थना संपन्न कर शिक्षण कार्य शुरू कराया जा सके। लेकिन हकीरत इससे बिल्कुल उलट दिखी। विद्यालय में निर्धारित समय के आधा घंटे बाद केवल एक शिक्षक पहुंचे, जिन्होंने बिना प्रार्थना कराए ही कक्षा का संचालन शुरू कर दिया। वहीं, अन्य शिक्षक एक घंटे बीतने के बाद भी विद्यालय नहीं पहुंचे।

सूचना मिलते ही एबीएसए चकिया रामटहल ने मामले को गंभीरता से लिया और इस तरह की लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में गुरुजनों की लेटलतीफी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एबीएसए ने चेतावनी देते हुए कहा प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे नौनिहालों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जो भी शिक्षक समयपालन नहीं करते या अपने कर्तव्यों की अनदेखी करते हैं, उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

Img

ग्रामीणों ने भी विद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि रोजाना यही स्थिति बनी रहती है। बच्चों को समय पर शिक्षक नहीं मिल पाते, जिससे पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अब देखना यह होगा कि एबीएसए द्वारा दिए गए कठोर कार्रवाई के आश्वासन पर विभाग वास्तव में कितना अमल करता है या यह मामला भी महज चेतावनी तक सीमित रह जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.