मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news game worth crores hidden in sawdust of truck 9000 liters of liquor recovered

Chandauli News:ट्रक में रखे लकड़ी के बुरादे में छुपा करोड़ों का खेल, 9000 लीटर शराब बरामद.

"सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने कहा, पूछताछ में उसने बताया कि शराब पंजाब से सस्ते दाम पर खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जाई जा रही थी, जहां शराबबंदी लागू है। इसी वजह से वह किसी भी हालत में ट्रक लेकर भागना चाहता था।"

chandauli

6:15 PM, Apr 28, 2026

Share:

Chandauli News:ट्रक में रखे लकड़ी के बुरादे में छुपा करोड़ों का खेल, 9000 लीटर शराब बरामद.
logo

अलीनगर पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर पकड़ी गई ट्रक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलीनगर पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने करोड़ों की अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने एक ट्रक से लकड़ी के बुरादे के बीच छिपाकर ले जाई जा रही 932 पेटी में करीब 9032 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 1.65 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Img

चेकिंग के दौरान सिंधीताली पुल के पास पुलिस ने संदिग्ध ट्रक को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ाकर पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। तलाशी में ट्रक के अंदर लकड़ी के बुरादे के नीचे भारी मात्रा में शराब छिपाई गई थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान निवासी जगदीश लोहार (34) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

Img

बरामद शराब की बोतलों पर “फॉर सेल इन पंजाब ओनली” अंकित था और उनके स्कैनर भी खुरचे गए थे, जिससे तस्करी की पुष्टि होती है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी से नेटवर्क के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब पूरे गिरोह की जड़ तक पहुंचने में जुटी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.