Chandauli News: कूड़े के ढेर के समीप मिली गांधी जी की प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश.
"इलिया थानाध्यक्ष ने इस कृत्य को निंदनीय बताते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा। पुलिस ने प्रतिमा को सुरक्षित थाने ले जाकर संरक्षित कर लिया है। इस मामले में अज्ञात अराजकतत्व के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है"
chandauli
8:57 PM, Oct 1, 2025
Share:


कूड़े के ढेर के समीप मिली पड़ी मिली गांधी जी की प्रतिमा
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.
चंदौली। इलिया कस्बा स्थित मंगल विद्या मंदिर इंटर कालेज जाने वाले मार्ग पर बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे कूड़े के ढेर के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा रखी हुई मिली। प्रतिमा मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
लोगों ने इसे राष्ट्रपिता के प्रति घोर अपमान बताया और जिम्मेदार अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता देख इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपस्थित भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इलिया थानाध्यक्ष ने इस कृत्य को निंदनीय बताते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रतिमा को सुरक्षित थाने ले जाकर संरक्षित कर लिया है। इस मामले में अज्ञात अराजकतत्व के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान सुरेश मद्धेशिया, वीरेंद्र, कुबेर, पन्ना, लक्ष्मण, ओमप्रकाश, नियाज़, दिलीप कुमार, अशोक गुप्ता और सुभाष समेत कई लोग मौजूद रहे।
