ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news gang of assault and robbery exposed leader arrested 3 minors in custody

Chandauli News: मारपीट कर लूट करने वाले गिरोह का खुलासा, सरगना गिरफ्तार, हिरासत में 3 नाबालिग.

"प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगातार निगरानी और त्वरित कार्रवाई से आरोपियों तक पहुंचा गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।"

chandauli

6:34 PM, Apr 3, 2026

Share:

Chandauli News: मारपीट कर लूट करने वाले गिरोह का खुलासा, सरगना गिरफ्तार, हिरासत में 3 नाबालिग.
logo

चकिया पुलिस की गिरफ्त में गैंग का सरगना

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली). 

चंदौली। चकिया कोतवाली पुलिस ने मारपीट कर लूट की सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

Img

चकिया पुलिस के अनुसार 31 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजे काली नगर निवासी शकील अहमद बैरा गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान बैरा पहाड़ी के पास चार युवकों ने उनकी बाइक रोककर उन्हें गिरा दिया और मारपीट कर 28,720 रुपये नकद लूट लिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने धमकी देकर 1,359 रुपये गूगल पे के जरिए भी ट्रांसफर करा लिए।

विज्ञापन

Img

पुलिस ने 2 अप्रैल को मुखबिर की सूचना के आधार पर दिरेहू निवासी शिवा यादव को गिरफ्तार किया, जबकि तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया। प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगातार निगरानी और त्वरित कार्रवाई से आरोपियों तक पहुंचा गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव, भगत सिंह चौहान, अनिल सिंह और रिजवान अली की अहम भूमिका रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.