मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news gang stealing oil from parked trucks busted one accused arrested

Chandauli News: खड़ी ट्रकों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार.

"मुग़लसराय पुलिस के अनुसार, गिरोह लंबे समय से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।"

chandauli

4:38 PM, May 3, 2026

Share:

Chandauli News: खड़ी ट्रकों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार.
logo

मुगलसराय पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय क्षेत्र में खड़ी गाड़ियों से डीजल और रिफाइंड ऑयल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, बीते फरवरी माह में राजस्थान के एक ट्रेलर चालक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी गाड़ी से रात के समय तिरपाल काटकर 47 डिब्बा रिफाइंड ऑयल और टंकी से डीजल चोरी कर लिया गया था। इसके अलावा पास में खड़ी अन्य गाड़ियों से भी डीजल चोरी की घटना सामने आई थी।जांच के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर एक आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान आदर्श मिश्रा उर्फ छोटू (निवासी धानापुर क्षेत्र) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर रिंग रोड और हाईवे किनारे खड़ी ट्रकों को निशाना बनाता था। गाड़ियों की टंकी से डीजल निकालकर ट्रैक्टर चालकों को बेच देता था, जबकि रिफाइंड तेल और अन्य सामान को बाजार में खपाया जाता था।मुग़लसराय पुलिस के अनुसार, गिरोह लंबे समय से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।#ChandauliNews #CrimeNews #Mughalsarai #UPPolice #BreakingNews #पूर्वांचल_भास्कर #PurvanchalBhaskar


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.