ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news ganga has started growing rapidly again villagers of coastal village are scared

Chandauli News: फिर से तेजी से बढ़ने लगी है गंगा, तटवर्ती गांव के ग्रामीण सहमे.

"दो दिनों से एक बार फिर गंगा का जलस्तर बढ़ने से ऐसा लग रहा है कि जिस तरह से गंगा का पानी बढ़ रहा है, गांवों में फिर से पानी बढ़ सकता है, क्योंकि ताल में पानी अभी जस का तस रुका है। दो दिन में करीब 9 फीट पानी बढ़ा है। बलुआ घाट पर दो दिन में फिर सीढ़ियाँ डूब गई हैं। तटवर्ती गांव के ग्रामीणों की मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं"

chandauli

5:55 PM, Aug 26, 2025

Share:

Chandauli News: फिर से तेजी से बढ़ने लगी है गंगा, तटवर्ती गांव के ग्रामीण सहमे.
logo

बलुआ घाट पर डूबने के कगार पर महिला चेंजिंग रूम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। गंगा का जलस्तर फिर से तेजी से बढ़ने लगा है। दो दिन में करीब 9 फीट पानी बढ़ा है। बलुआ घाट पर जलस्तर घटने के बाद सीढ़ियों से लेकर सब कुछ दिखने लगा था, वह दो दिन में फिर से डूब गया। तटवर्ती गांव के ग्रामीणों की मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं। पिछले दिनों गंगा के पानी ने गांव मुकुंदपुर, बोझवा, सरैया में इस तरह से तांडव मचाया कि कई गांवों के लोगों को गांव छोड़कर बाढ़ राहत केंद्र और इधर-उधर शरण लेना पड़ा। बलुआ घाट पर सब कुछ डूब गया था। सात अगस्त से गंगा का पानी घटने का क्रम शुरू हो गया था। बलुआ घाट पर जो दोनों महिला चेंजिंग रूम, बहुउद्देशीय यात्री प्रतीक्षालय, टीनशेड यात्री विश्रामालय, वाहन पार्किंग स्थल, घाट की सीढ़ियाँ सब दिखने लगे थे। दो दिनों में जलस्तर बढ़ने के बाद एक महिला चेंजिंग रूम सोमवार को ही डूब गई।

दूसरा नया महिला चेंजिंग रूम और बहुउद्देशीय यात्री प्रतीक्षालय भी डूबने के कगार पर पुनः पहुँच गए हैं। टीनशेड में बने शव दाह गृह में भी पानी घुस गया है। गंगा तटवर्ती गांव भुपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर, पकड़ी, महुअरिया, विसुपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवाकला, महुअर कला, हरधन जुड़ा, गंगापुर, पुराबिजयी, पुरागणेन, चकरा, हरधनजुड़ा, सोनबरसा, टांडाकला, महमदपुर, सरौली, तीरगावा, हसनपुर, बड़गांवा, नादी निधौरा, सहेपुर आदि तटवर्ती गांवों के किसानों और ग्रामीणों की हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन बाढ़ के दौरान गंगा में समाहित हो चुकी है। दो दिनों से पुनः गंगा का जलस्तर बढ़ने से ऐसा लग रहा है, जिस तरह से गंगा का पानी बढ़ रहा है, गांवों में फिर से पानी बढ़ सकता है क्योंकि ताल में पानी अभी जस का तस रुका है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.