ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news ganga water entered into the market tandakala and balua markets 04082025 u3zNBt

Chandauli News: गंगा का रौद्र रूप देख सहमे ग्रामीण, टाण्डाकला और बलुआ बाजार में घुसा गंगा का पानी. 

Chandauli News: गंगा का रौद्र रूप देख सहमे ग्रामीण, टाण्डाकला और बलुआ बाजार में घुसा गंगा का पानी. 

chandauli

12:00 AM, Aug 3, 2025

Share:

Chandauli News: गंगा का रौद्र रूप देख सहमे ग्रामीण, टाण्डाकला और बलुआ बाजार में घुसा गंगा का पानी. 
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। गंगा का रौद्र रूप देख अब तटवर्ती गांव के ग्रामीण सहम गए हैं। कुछ गांवों के लोग खुद ही सामान लेकर पलायन हो रहे हैं। बलुआ पुलिस द्वारा गंगा की स्थिति देख हसनपुर में लोगों को घर से सामान सहित बाहर निकालकर बाढ़ चौकी केंद्र भेजा गया। बलुआ, टाण्डा बाजार में पानी प्रवेश करने के साथ ही बाणगंगा नदी में पानी तेजी से बढ़ रहा है।

गंगा में पानी की रफ्तार इस बार ज्यादा है। हसनपुर गांव में सबसे ज्यादा खतरा है। 2013 में कई लोगों के मकान गंगा में समाहित हो चुके थे। खतरे को देखते हुए गंगा के मुहाने पर बसे विजय चौधरी, बिनोद चौधरी, अमर चौधरी, लाल बहादुर, और अभिमन्यु को खतरे को देखते हुए इनके सामान और परिजनों को सुबह 6 बजे से ही घर के बाहर निकालकर चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने मारूफपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बाढ़ राहत चौकी केंद्र पर भिजवाया।

अन्य गांवों में भी पूरे दिन गश्त कर आगाह करते रहे। गंगा का पानी बलुआ बाजार और टाण्डा कला बाजार में प्रवेश कर चुका है। टाण्डा में घटवारी माता मंदिर परिसर में 200 वर्ष पुराना बरगद का वृक्ष धराशायी हो गया । बलुआ बाजार में पानी प्रवेश करने से शव जलाने के लिए लोगों को सराय घाट पर जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

जिस गति से पानी बढ़ रहा है, जल्द ही शव जलाने के लिए भी जगह नहीं बचेगी। जबकि पूरे जनपद के लोग यही दाह संस्कार करने आते हैं। भुसौला गांव के लोग भी अपना सामान लेकर पलायन होने लगे हैं। गंगा का पानी अब बाणगंगा नदी में तेजी से बढ़ रहा है,

जिससे बाणगंगा किनारे दर्जनों गांव के खेत में पानी तेजी से बढ़ रहा है। लोगों की फसल भी डूबने के कगार पर है। बाढ़ चौकी मारूफपुर में पहुंचे शरणार्थियों को सकलडीहा नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद और एडीओ पंचायत राजेश सिंह ने लंच वितरित किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.