मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news gangster carrying reward of rs 50 000 arrested in joint operation of stf and alinagar police

Chandauli News: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF और अलीनगर पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार.

"पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।"

chandauli

7:55 PM, May 1, 2026

Share:

Chandauli News: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF और अलीनगर पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार.
logo

अलीनगर पुलिस की गिरफ्त में 50000 इनामी आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। स्पेशल टास्क फोर्स आगरा और अलीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई आगरा जनपद के मैना गेट फ्रिंगल गोल चक्कर के पास देर रात की गई।

पुलिस के अनुसार थाना अलीनगर में धारा 3(1) गैंगेस्टर अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त संदीप पुत्र जशवंत निवासी खरडअलीपुर थाना हिसार, जनपद हिसार हरियाणा को 30 अप्रैल 2026 की रात करीब 23:50 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें गैंगेस्टर एक्ट के अलावा आबकारी अधिनियम, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मुकदमे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे।

विज्ञापन

इस कार्रवाई में थाना अलीनगर के प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल, उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र राय, हेड कांस्टेबल अनिल यादव और कांस्टेबल राहुल सिंह शामिल रहे। वहीं स्पेशल टास्क फोर्स आगरा की टीम से उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रामनरेश, ब्रजराज, नवीन प्रताप सिंह और कृष्णवीर सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.