ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news ganja smuggler arrested from two different places major action by balua police

Chandauli News: दो अलग-अलग स्थानों से गांजा तस्कर गिरफ्तार, बलुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई.

"बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने आर्थिक तंगी के चलते गांजा बेचकर जीविकोपार्जन करने की बात स्वीकार की है। एक आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसे यह भरोसा दिलाया गया था कि विकलांग होने के कारण पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी"।

chandauli

7:16 PM, Jan 8, 2026

Share:

Chandauli News: दो अलग-अलग स्थानों से गांजा तस्कर गिरफ्तार, बलुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई.
logo

बलुआ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बलुआ पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बलुआ पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा लेकर बिक्री के उद्देश्य से क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को काली माता मंदिर के पास, ग्राम नादी क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लोकनाथ सिंह यादव पुत्र स्व. रामकन सिंह यादव, निवासी ग्राम नादी, थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक किलो 8 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। 

वहीं दूसरी कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम नादी स्थित रामचन्द्र यादव के घर के बाहर से उसे 78 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से नादी गांव का ही निवासी बताया गया है। बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने आर्थिक तंगी के चलते गांजा बेचकर जीविकोपार्जन करने की बात स्वीकार की है। एक आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसे यह भरोसा दिलाया गया था कि विकलांग होने के कारण पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.