ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news ganja smuggler caught by police 17 8 kg ganja recovered

Chandauli News: पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर, 17.8 किलो गांजा बरामद.

"चकिया थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि आरोपी बिहार से गांजा लाकर मिर्जापुर के अहरौरा मार्ग से होते हुए वाराणसी ले जाकर बेचने की फिराक में था।"

chandauli

3:26 PM, Feb 2, 2026

Share:

Chandauli News: पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर, 17.8 किलो गांजा बरामद.
logo

चकिया पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्कर और बरामद गांजा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).  

चंदौली। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चकिया कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार तड़के करीब पांच बजे 17 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हें के निर्देश पर तथा थाना प्रभारी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुड़हुआ दक्षिणी गांव स्थित रविदास मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से बोरे में गांजा लेकर जाता दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 17 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान राजू पुत्र स्वर्गीय भोला, निवासी बैरगाढ़ थाना चकरघट्टा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी बिहार से गांजा लाकर मिर्जापुर के अहरौरा मार्ग से होते हुए वाराणसी ले जाकर बेचने की फिराक में था।

चकिया कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP 65 BF 3074 को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की जांच में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.