मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news ganja smuggling was being done by making a secret chamber in the trailer mughalsarai police caught 184 kg of ganja

Chandauli News: ट्रेलर में गुप्त चैंबर बनाकर हो रही थी गांजा तस्करी, मुगलसराय पुलिस ने 184 किलो गांजा पकड़ा.

"मुगलसराय कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सतीश शुक्ला ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई की गई। बरामद गांजा की खेप अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़ी प्रतीत हो रही है। पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए टीम लगाई गई है।"

chandauli

6:52 PM, May 10, 2026

Share:

Chandauli News: ट्रेलर में गुप्त चैंबर बनाकर हो रही थी गांजा तस्करी, मुगलसराय पुलिस ने 184 किलो गांजा पकड़ा.
logo

मुगलसराय पुलिस की गिरफ्त में दोनों गांजा तस्कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुगलसराय पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ट्रेलर वाहन में बनाए गए गुप्त चैंबर से 184 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए बिहार के दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा आठ बोरों में छिपाकर रखा गया था। पुलिस अब इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड और सप्लाई चेन की तलाश में जुट गई है।

मुगलसराय कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिहार की ओर से एक ट्रेलर औद्योगिक नगर क्षेत्र होते हुए वाराणसी की तरफ जा रहा है, जिसमें भारी मात्रा में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पराग डेयरी के पास बैरियर लगाकर सघन चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद सफेद रंग का संदिग्ध ट्रेलर आता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो चालक ट्रेलर लेकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर-7 पर वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान ट्रेलर के डाले में मॉडिफाई कर बनाए गए गुप्त चैंबर से आठ बोरों में छिपाकर रखा गया 184 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके से ट्रेलर चालक अखिलेश कुमार और खलासी अरविंद कुमार दोनों निवासी अरवल, बिहार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे ट्रांसपोर्ट लाइन में वाहन चलाने और खलासी का काम करते हैं। कुछ दिन पहले बिहार निवासी जग्गल उर्फ जितेंद्र ने अधिक पैसे का लालच देकर उन्हें गांजा वाराणसी पहुंचाने के लिए लगाया था। अभियुक्तों ने बताया कि ट्रेलर संख्या JH02 BJ 9528 में गांजा छिपाकर भेजा गया था और रास्ते भर मोबाइल फोन के जरिए निर्देश दिए जा रहे थे। दोनों ने स्वीकार किया कि उन्हें सिर्फ तय स्थान तक माल पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। 

मुगलसराय कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सतीश शुक्ला ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि बरामद गांजा की खेप अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़ी प्रतीत हो रही है। पुलिस को पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए टीम लगाई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.