ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
देश/न्यूज़/chandauli news gaya new delhi amrit bharat express was flagged off by the mla

Chandauli News: गया नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीडीयू रेल मंडल के गया रेलवे स्टेशन से वर्चुअल तरीके से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। डीडीयू स्टेशन पर मुख्य अतिथि के रूप में आए मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल सहित रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई"

chandauli

1:30 PM, Aug 23, 2025

Share:

Chandauli News: गया नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
logo

डीडीयू जंक्शन पर गया नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाते मुग़लसराय विधायक रमेश जायसवाल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। जनपद सहित पूर्वांचल के लोगों को दिल्ली तक आरामदायक सफर का आनंद मिलेगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त गया नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का शुक्रवार को डीडीयू स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इसके पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंडल के गया रेलवे स्टेशन से वर्चुअल तरीके से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। डीडीयू स्टेशन पर मुख्य अतिथि के रूप में आए मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल सहित रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

Img

इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का सपना देखा है, जिसमें रेलवे का महत्वपूर्ण योगदान है। रेलवे लगातार तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर के लिए नई ट्रेनें चला रहा है। इसी कड़ी में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। गया नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस पूर्वांचल के लोगों को आरामदायक सफर में सहायक होगी। डीडीयू स्टेशन से चौथी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है। अभी तक सहरसा मुंबई, मालदा टाउन गोमती नगर, राजेंद्र नगर नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। 

विज्ञापन

Img

अब गया से नई दिल्ली के बीच अमृत भारत का संचालन शुरू किया गया है। जल्द ही रेलवे ने सहरसा अमृतसर, छपरा दिल्ली और मुजफ्फरपुर हैदराबाद अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों के परिचालन से त्योहारी सीजन में दिल्ली सहित महानगरों में पहुंचना पूर्वांचल वासियों के लिए आसान हो जाएगा। इसके पूर्व वरीय मंडल वित्त प्रबंधक राहुल राज ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके पहले स्काउट, गाइड और मंडल कला समिति के कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.