ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news girl dies due to drowning while bathing in ganga divers busy searching for dead body

Chandauli News: गंगा में स्नान करते समय डूबने से कोशोरी की मौत, शव की तलाश में जुटे गोताखोर.

"धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्रीय गोताखोरों को बुलाकर किशोरी की खोजबीन शुरू करवाई। काफी तलाश के बावजूद अभी तक किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका है। तान्या के डूबने की खबर मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया"

chandauli

6:30 PM, Oct 13, 2025

Share:

Chandauli News: गंगा में स्नान करते समय डूबने से कोशोरी की मौत, शव की तलाश में जुटे गोताखोर.
logo

मृतक किशोरी तान्या की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव के समीप गंगा नदी में स्नान करते समय एक 17 वर्षीय किशोरी डूब गई। यह घटना सोमवार को हुई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने युवती की तलाश शुरू कर दी, लेकिन दोपहर तक उसका कोई पता नहीं चल पाया था।

Img

तोरवा गांव निवासी पहाड़ी डोम की पुत्री तान्या सोमवार को कवल्पुरा गंगा घाट पर स्नान करने गई थी। गंगा में नहाते समय वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्रीय गोताखोरों को बुलाकर किशोरी की खोजबीन शुरू करवाई।

विज्ञापन

Img

काफी तलाश के बावजूद अभी तक किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका है। तान्या अपने तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। उसके डूबने की खबर मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य गंगा घाट पर पहुंच गए हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.