ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news girl slaps young man in front of police after his bag collided in the middle of the road video goes viral

Chandauli News: बीच सड़क बैग टकराने पर पुलिस के सामने ही युवती ने युवक को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल.

"इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

12:13 PM, Mar 8, 2026

Share:

Chandauli News: बीच सड़क बैग टकराने पर पुलिस के सामने ही युवती ने युवक को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल.
logo

युवक को थप्पड़ मारने के बाद पुलिसकर्मियों से उलझती युवती

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड डीडीयू स्टेशन गेट नंबर 2 के पास एक युवक और युवती के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवती सड़क पर एक युवक को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रही है। यह सारा घटना पुलिसकर्मियों के सामने हुआ। घटना को अंजाम देने के बाद युवती वहां से चलती बनी। 

Img

जानकारी के अनुसार युवक बिहार से किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचा था। स्टेशन से बाहर निकलने के बाद वह जीटी रोड पर ई-रिक्शा का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान युवक के हाथ में मौजूद ट्रॉली बैग सड़क पर बने गड्ढों की वजह से अचानक लड़खड़ा गया और वहां से गुजर रही एक युवती के पैर से जा टकराया। इसके बाद युवती नाराज हो गई और युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए उसे कई थप्पड़ मार दिए।

विज्ञापन

Img

बताया जा रहा है कि युवती ने युवक को नाखून से खरोंच भी दिया और उसे पुलिस में शिकायत कर जेल भिजवाने की धमकी देने लगी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से युवक कुछ देर तक हैरान रह गया और स्थिति को समझने की कोशिश करता रहा। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों और मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया और स्थिति को शांत कराया। कुछ देर तक बहस के बाद युवती वहां से चली गई। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.