मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news girl students allege assault and harassment against the teacher in kasturba vidyalaya

Chandauli News: कस्तूरबा विद्यालय में शिक्षिका पर छात्राओं का आरोप, मारपीट व उत्पीड़न की शिकायत.

"विद्यालय की वार्डन के साथ भी शिक्षिका द्वारा अभद्र व्यवहार करने की बात सामने आई है। घटना के बाद विद्यालय में मौजूद छात्राओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।"

chandauli

4:24 PM, May 3, 2026

Share:

Chandauli News: कस्तूरबा विद्यालय में शिक्षिका पर छात्राओं का आरोप, मारपीट व उत्पीड़न की शिकायत.
logo

आरोपी शिक्षिका

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: लकी केसरी, नौगढ़, (चंदौली).

चंदौली। नौगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं ने एक शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा रानी यादव व जोहरा (निवासी मगरही) समेत कई छात्राओं का कहना है कि शिक्षिका स्नेहा सिंह द्वारा उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया जाता है।

छात्राओं के अनुसार, शिक्षिका रात के समय उन्हें सिर दबाने के लिए बुलाती हैं। एक छात्रा द्वारा तबीयत खराब होने की बात कहने पर कथित तौर पर चप्पल से मारने की धमकी दी गई। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि उनसे सिर दबवाने के अलावा नहाने और शौचालय के लिए पानी भरवाने जैसे निजी कार्य भी कराए जाते हैं। छात्राओं का कहना है कि पढ़ाई के दौरान भी शिक्षिका अपमानजनक टिप्पणियां करती हैं और उन्हें नीचा दिखाया जाता है, जिससे उनका मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। मामले को लेकर छात्राओं ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

वहीं, विद्यालय की वार्डन के साथ भी शिक्षिका द्वारा अभद्र व्यवहार करने की बात सामने आई है। घटना के बाद विद्यालय में मौजूद छात्राओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।#ChandauliNews #Naugarh #KGBV #EducationNews #UPNews #पूर्वांचल_भास्कर #PurvanchalBhaskar


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.