Chandauli News : ग्राम प्रहरियों का मानदेय 40% बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 3500 रुपये; कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा भी.
“उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम प्रहरियों यानी गांव के चौकीदारों के मानदेय में 40 प्रतिशत की वृद्धि की है। अब उन्हें 2,500 रुपये के बजाय 3,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इसके साथ कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का भी लाभ मिलेगा। चंदौली में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों का उत्साहवर्धन किया।”
chandauli
10:06 PM, Oct 13, 2026
Share:


जिलाधिकारी कार्यालय में उपमुख्यमंत्री का लाइव संबोधन सुनते अधिकारी व जनप्रतिनिधि
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदारों) के मानदेय में 40 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए इसे 2,500 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ भी मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय के क्रम में मंगलवार को चंदौली में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बरेली में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे जिले के विभिन्न थानों से जुड़े ग्राम चौकीदारों ने देखा और सुना।
कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, चकिया विधायक कैलाश आचार्य और राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने प्रतिभाग कर ग्राम प्रहरियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक सदर विक्रम दहिया, क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. चारु द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी ऑफिस संजय कुमार राय और प्रतिसार निरीक्षक वेदमणि मिश्रा समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। ग्राम चौकीदार ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों, आपराधिक घटनाओं, संभावित विवादों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचनाएं पुलिस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे पुलिस और ग्रामीण जनता के बीच संपर्क सूत्र के रूप में काम करते हैं। गांवों में होने वाली घटनाओं, सामाजिक तनाव और त्योहारों के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं की जानकारी देकर पुलिस की कार्ययोजना को प्रभावी बनाने में भी सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
मानदेय में वृद्धि को ग्राम प्रहरियों के योगदान को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान ग्राम चौकीदारों से अपने-अपने गांवों में सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संभावित आपराधिक घटना की सूचना तत्काल संबंधित थाना प्रभारी को देने की अपील की गई। चंदौली पुलिस ने अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और प्रभावी पुलिसिंग के लिए ग्राम प्रहरियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई।


