मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news gold locket worth rs 7 50 lakh seized from jeweler s shop accused caught in cctv

Chandauli News: ज्वेलर्स की दुकान से 7.50 लाख के सोने के लॉकेट पर हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी.

“इलिया कस्बे में ग्राहक बनकर आए युवक ने ज्वेलर्स की दुकान से करीब 7.50 लाख रुपये मूल्य के सोने के लॉकेट का पैकेट पार कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।”

chandauli

3:21 PM, Jul 31, 2026

Share:

Chandauli News: ज्वेलर्स की दुकान से 7.50 लाख के सोने के लॉकेट पर हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी.
logo

दुकान में पहुंचा ठग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ ठग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.

चंदौली। इलिया कस्बा स्थित विशाल अलंकार ज्वेलर्स में बुधवार दोपहर ग्राहक बनकर आए एक युवक ने दुकानदार को बातों में उलझाकर करीब 7.50 लाख रुपये मूल्य के सोने के लॉकेट का पैकेट चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Img

घटना के समय दुकान संचालक आलोक कुमार वर्मा वाराणसी गए हुए थे और उनका पुत्र विशाल वर्मा दुकान संभाल रहा था। दोपहर करीब 12:30 बजे एक युवक जंतर और लॉकेट खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचा। उसने अलग-अलग डिजाइन के लॉकेट दिखाने को कहा। इसी दौरान उसने दुकानदार का ध्यान भटकाकर सोने के लॉकेट का एक पैकेट लेकर चुपचाप फरार हो गया।

विज्ञापन

Img

सूचना पर इलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में संदिग्ध युवक की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.