ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news gold smuggling exposed in a unique way on the national highway gold worth crores recovered

Chandauli News: नेशनल हाईवे पर अनोखे तरीके से सोना तस्करी का खुलासा, करोड़ो का सोना बरामद.

“चंदौली में नेशनल हाईवे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। बिहार से दिल्ली जा रही कार को जब पुलिस ने रोककर जांच की तो गाड़ी के अंदर कुछ ऐसा मिला, जिसने पूरे तस्करी के तरीके का खुलासा कर दिया। करीब 3.92 करोड़ रुपये का सोना गाड़ी के गियर बॉक्स के नीचे बनाए गए विशेष बॉक्स में छिपाकर ले जाया जा रहा था।”

chandauli

1:03 PM, Sep 9, 2026

Share:

Chandauli News: नेशनल हाईवे पर अनोखे तरीके से सोना तस्करी का खुलासा, करोड़ो का सोना बरामद.
logo

सदर कोतवाली में पकड़े गए तस्कर और बरामद सोना के साथ पुलिस टीम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो, चंदौली.

चंदौली। नेशनल हाईवे 19 पर सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम सामान्य तरीके से वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिहार की तरफ से दिल्ली जा रही सफेद रंग की एक कार पुलिस के हत्थे चढ़ी। बाहर से देखने पर कार बिल्कुल सामान्य थी, लेकिन तलाशी के दौरान पुलिस को उसके अंदर कुछ संदिग्ध नजर आया। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस की नजर गाड़ी के गियर बॉक्स के नीचे बने एक विशेष बॉक्स पर पड़ी। बॉक्स को खुलवाया गया तो पुलिस भी हैरान रह गई। उसके अंदर पीले रंग की धातु के टुकड़े छिपाकर रखे गए थे। बरामद धातु का वजन करीब 2 किलो 565 ग्राम निकला।

Img

सरकारी मूल्यांकक और सर्राफ से जांच कराने पर बरामद सोने की कीमत करीब 3 करोड़ 92 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस के अनुसार, सोना इस तरह से छिपाया गया था कि सामान्य तलाशी के दौरान आसानी से इसका पता न चल सके। प्रारंभिक आयकर जांच में सोना विदेशी निर्मित होने की जानकारी सामने आई है। मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र निवासी जुबेर मुबारक शेख और हरियाणा के फतेहाबाद निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कार और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की पूछताछ में अब इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि सोना कहां से आया और इसे दिल्ली तक पहुंचाने के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

विज्ञापन

Img

सीओ सदर नामेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर और राजस्व खुफिया विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बरामद सोना आगे की कार्रवाई के लिए राजस्व खुफिया विभाग को सौंप दिया गया है। नेशनल हाईवे पर हुई इस कार्रवाई ने सोने की तस्करी के उस तरीके का खुलासा किया है, जिसमें करोड़ों का माल गाड़ी के गियर बॉक्स के नीचे बने गुप्त बॉक्स में छिपाकर ले जाया जा रहा था।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.