ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news good news for the devotees going to markandeya mahadev construction work of pipa pontoon bridge started on tanda kaithi ganga ghat

Chandauli News: मार्कण्डेय महादेव जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, टाण्डा-कैथी गंगा घाट पर पीपा पांटून पुल का निर्माण कार्य शुरू.

"वाराणसी और मार्कण्डेय महादेव का दर्शन पूजन करने के लिए चहनियां होते हुए बलुआ, चौबेपुर होकर वाराणसी जाने के लिए लंबा सफर तय करके व्यापारियों को आना-जाना पड़ता था। वहीं मार्कण्डेय महादेव भी घूमकर जाना पड़ रहा था। अब व्यापारियों, छात्र-छात्राओं, दूध व्यापारियों आदि को सहूलियत मिलेगी"

chandauli

8:07 PM, Nov 1, 2025

Share:

Chandauli News: मार्कण्डेय महादेव जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, टाण्डा-कैथी गंगा घाट पर पीपा पांटून पुल का निर्माण कार्य शुरू.
logo

टांडा-कैथी गंगा घाट पर पीपा पांटून पुल का निर्माण करते कर्मचारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के टांडा कैथी घाट पर पीपा पांटून पुल निर्माण का कार्य शनिवार को शुरू हो गया। अब लोगों को जल्द ही मार्कण्डेय महादेव के दर्शन पूजन और वाराणसी जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। जनपद से वाराणसी को जोड़ने के लिए टाण्डा से कैथी के लिए पीपा पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बाढ़ को देखते हुए शासन के निर्देश पर पीपा पांटून पुल को 15 जून की रात में हटा लिया गया था।

इस बार लगातार तीन बार बाढ़ आने के कारण यह निर्माण कार्य रुक गया था। जो पानी घटने के बाद पुनः निर्माण कार्य शुरू हो गया। लोगों को वाराणसी और मार्कण्डेय महादेव का दर्शन पूजन करने के लिए चहनियां होते हुए बलुआ, चौबेपुर होकर वाराणसी जाने के लिए लंबा सफर तय करके व्यापारियों को आना-जाना पड़ता था। वहीं मार्कण्डेय महादेव भी घूमकर जाना पड़ रहा था। अब व्यापारियों, छात्र-छात्राओं, दूध व्यापारियों आदि को सहूलियत मिलेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.