मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news good work by police of three police stations three arrested including accused wanted for two years

Chandauli News: तीन थानों की पुलिस का गुडवर्क, दो साल से वांछित आरोपी समेत तीन गिरफ्तार.

“चंदौली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सैयदराजा पुलिस ने दो साल से गोवध के मुकदमे में वांछित वाहन चालक को गिरफ्तार किया, जबकि मुगलसराय पुलिस ने चोरी की अपाचे बाइक बरामद कर एक आरोपी को पकड़ा। वहीं धीना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार किया।”

chandauli

7:34 AM, Aug 23, 2026

Share:

Chandauli News: तीन थानों की पुलिस का गुडवर्क, दो साल से वांछित आरोपी समेत तीन गिरफ्तार.
logo

मुगलसराय पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सैयदराजा पुलिस ने गोवध के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे वांछित वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरेंद्र कुमार पटेल उर्फ लाल बादशाह निवासी जमालमऊ, थाना कोखराज, कौशांबी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना सैयदराजा में वर्ष 2024 में मुकदमा दर्ज हुआ था।

Img

पुलिस के मुताबिक 2 मई 2024 को वाहन संख्या UP 70 CD 0901 में 21 गोवंश बरामद हुए थे। वाहन चालक सुरेंद्र कुमार पटेल पुलिस चेकिंग की जानकारी होने पर वाहन छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे बिछिया के पास नवनिर्माणाधीन जिलाधिकारी कार्यालय जाने वाले तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। उधर, मुगलसराय पुलिस ने एंबीशन स्कूल दांडी के पास चेकिंग के दौरान चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल के साथ फरदीन शाह निवासी कटेसर को गिरफ्तार किया। बरामद बाइक संख्या UP 66 J 0727 के संबंध में पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बाइक करीब पांच-छह माह पहले वाराणसी के अस्सी घाट के पास से चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Img

इसी क्रम में धीना पुलिस ने न्यायालय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय चंदौली से जारी वारंट के आधार पर सतीश पाण्डेय निवासी पसाई को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ प्रकीर्ण वाद संख्या 301/2025 निधी मिश्रा बनाम सतीश पाण्डेय के तहत वारंट जारी था। तीनों मामलों में संबंधित थानों की पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.