Chandauli News: शार्ट सर्किट से लगी आग से दुकान में रखा लाखों का माल स्वाहा.
"शनिवार की सुबह करीब पांच बजे दुकान के स्विच बोर्ड से तार शॉर्ट सर्किट होने पर भीषण धुआं उठते ही आग लग गई। जिसमें दुकान में रखा कॉस्मेटिक का सामान, बेकरी, फ्रीजर सहित कई सामान जलकर खाक हो गए"
chandauli
9:29 AM, Oct 26, 2025
Share:


शॉर्ट सर्किट से जला दुकान में रखा सारा सामान
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.
चंदौली। सैयदराजा नगर के मुख्य जीटी रोड वार्ड नं 2 स्थित शास्त्रीनगर भतीजा मोङ के समीप बेकरी एण्ड जनरल स्टोर की दुकान में शनिवार की तड़के शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार मनोज चौरसिया की बेकरी एण्ड जनरल स्टोर की दुकान भतीजा मोङ के पास स्थित है।
परिवार दुकान बंद करके घर के अंदर सोने चले गए, जो शनिवार की सुबह करीब पांच बजे दुकान के स्विच बोर्ड से तार शॉर्ट सर्किट होने पर भीषण धुआं उठते ही आग लग गई। जिसमें दुकान में रखा कॉस्मेटिक का सामान, बेकरी, फ्रीजर सहित कई सामान जलकर खाक हो गए। आग की सूचना मिलते ही लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दुकानदार और फायर ब्रिगेड को दी। अगल-बगल के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की।
विज्ञापन
लेकिन नाकाम रहे आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड के अग्निशमन कर्मियों ने बुझाने भरसक प्रयास किया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। किसी तरह फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया, दुकान में रखा सामान जलने से लाखों का नुकसान हो गया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि इसी दुकान से परिवार का भरण-पोषण होता था, लेकिन अब इस क्षति से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।



