मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news goods worth lakhs missing from the warehouse of padav ddu marg project case registered against two employees

Chandauli News: पड़ाव-डीडीयू मार्ग परियोजना के गोदाम से लाखों का सामान गायब, दो कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज.

"इस संबंध में मुग़लसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत के आधार पर नामजद दोनों कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"

chandauli

10:32 AM, Jun 13, 2026

Share:

Chandauli News: पड़ाव-डीडीयू मार्ग परियोजना के गोदाम से लाखों का सामान गायब, दो कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज.
logo

लाइट सेट का पड़ा हुआ ऊपर का हिस्सा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).

चंदौली। पड़ाव से डीडीयू नगर तक सिक्स और फोर लेन सड़क परियोजना के तहत डिवाइडर और सड़क किनारे डेकोरेटिव पोल व हाईमास्ट लाइट लगाने के कार्य के बीच बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। जलीलपुर स्थित परियोजना के गोदाम से लाखों रुपये मूल्य की सामग्री गायब होने पर कंपनी के प्रतिनिधि की तहरीर पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Img

जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग की देखरेख में पड़ाव से डीडीयू नगर तक डिवाइडर एवं सर्विस रोड के किनारे डेकोरेटिव पोल और लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य की जिम्मेदारी नीलांबरी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है। परियोजना से संबंधित सामग्री के भंडारण के लिए कंपनी ने जलीलपुर के पास एक गोदाम बनाया था। कंपनी की ओर से प्रतापगढ़ निवासी चंद्रभान वर्मा और लखनऊ निवासी अनुभव शुक्ला को गोदाम की निगरानी, सुरक्षा और सामग्री के लेखा-जोखा की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी दौरान कंपनी को जानकारी मिली कि गोदाम से बड़ी मात्रा में डेकोरेटिव पोल और लाइट से संबंधित सामग्री गायब है।

विज्ञापन

Img

कंपनी के प्रतिनिधि उज्जवल चंद्रमणि ने मुगलसराय कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गोदाम से करीब 55 से 70 लाख रुपये मूल्य की सामग्री चोरी हो गई है। इस संबंध में पूर्व में आईजीआरएस पोर्टल और स्थानीय पुलिस से भी शिकायत की गई थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने कंपनी की तहरीर के आधार पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब गोदाम से गायब सामग्री के संबंध में साक्ष्य जुटाने के साथ ही पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.