ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news goods worth rs 80 thousand were stolen by breaking the latch of a dilapidated house the main line wire was also cut

Chandauli News: जर्जर मकान की कुंडी तोड़कर 80 हजार का सामान चोरी, मेन लाइन का तार भी काटा.

“मुगलसराय के रवि नगर में चोरों ने एक जर्जर मकान को निशाना बनाकर करीब 80 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। बिजली आपूर्ति बाधित करने के लिए चोरों ने मीटर से अंदर जाने वाली मेन लाइन का तार भी काट दिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।”

chandauli

11:57 PM, Sep 15, 2026

Share:

Chandauli News: जर्जर मकान की कुंडी तोड़कर 80 हजार का सामान चोरी, मेन लाइन का तार भी काटा.
logo

चोरों द्वारा निशाना बनाने के बाद जर्जर मकान का गिरा हिस्सा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रवि नगर, बेचूपुर में चोरों ने एक जर्जर मकान की मुख्य गेट की कुंडी तोड़कर करीब 80 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना का पता सोमवार सुबह मकान मालिक के मौके पर पहुंचने पर चला। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देने के बाद कोतवाली में तहरीर दी है।

रवि नगर निवासी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि मकान संख्या-260 काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। वह वर्तमान में दूसरे मकान में रहते हैं। पुराने मकान के पुनर्निर्माण के लिए वहां स्टेनलेस स्टील की रेलिंग, स्टील के बर्तन, गैस चूल्हा, सिलेंडर सहित अन्य सामान रखा गया था। सोमवार सुबह मकान पहुंचने पर मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी मिली। अंदर जाकर देखा तो स्टील की रेलिंग, बर्तन, गैस चूल्हा, सिलेंडर, सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर समेत अन्य सामान गायब था। चोरों ने बिजली आपूर्ति बाधित करने के लिए मीटर से अंदर जाने वाली मेन लाइन का तार भी काट दिया। वहीं स्टील का पलंग मौके पर पड़ा मिला।

विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत करीब 80 हजार रुपये है। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद पीड़ित को कोतवाली में लिखित शिकायत देने को कहा गया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.