Chandauli News: पंचायत भावा के पास ट्यूबवेल का ताला तोड़कर तीन लाख का सामान चोरी.
“मुगलसराय थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में चोरों ने पंचायत भवन के पास बने ट्यूबवेल पंप का ताला तोड़कर मोटर पंप मशीन समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।”
chandauli
6:34 PM, Oct 3, 2026
Share:


चोरो द्वारा तोड़ा गया ट्यूबवेल के कमरे के दरवाजे का लॉक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र के औद्योगिक नगर चौकी अंतर्गत कबीरपुर गांव में बीती रात चोरों ने पंचायत भवन के पास बने ट्यूबवेल पंप को निशाना बनाया। चोर कमरे का ताला तोड़कर मोटर पंप मशीन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उठा ले गए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
पंप ऑपरेटर राहुल पटेल ने बताया कि पूरे गांव में इसी पंप से पानी की सप्लाई की जाती है। सुबह जब वह पंप चालू करने के लिए पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो मोटर पंप मशीन और अन्य सामान गायब था। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मुगलसराय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।


