Chandauli News: चकिया में छह शातिर अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई.
“चकिया पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त छह आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी क्षेत्र में भय और दहशत फैलाने जैसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।”
chandauli
9:15 PM, Sep 11, 2026
Share:


चकिया पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.
चंदौली। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकिया कोतवाली पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस ने 10 सितंबर को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने की। कार्रवाई की जद में प्रहलाद शर्मा निवासी गांधी नगर, मोनू उर्फ मियानू निवासी सिकंदरपुर, नरसिंह चौहान निवासी मोहम्मदाबाद, जावेद नाई निवासी बेलावर, राजन सोनकर निवासी इंदिरा नगर और अखिलेश कुमार गुप्ता निवासी दूबेपुर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक प्रहलाद शर्मा के खिलाफ चोरी और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले दर्ज हैं। मोनू उर्फ मियानू और अखिलेश कुमार गुप्ता के खिलाफ चोरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। नरसिंह चौहान और जावेद नाई के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से संबंधित मामले दर्ज बताए गए हैं। जावेद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
वहीं राजन सोनकर के खिलाफ मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश राय और कांस्टेबल अमित दुबे शामिल रहे।



