ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news grand celebration of fourth annual function in government women s college girl students got honour

Chandauli News: राजकीय महिला महाविद्यालय में चतुर्थ वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन, छात्राओं को मिला सम्मान.

"प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं प्रतिभा से परिपूर्ण हैं और जनपद से लेकर प्रदेश स्तर तक अपनी उपलब्धियों से संस्थान का नाम रोशन कर रही हैं।"

chandauli

7:27 AM, Jan 31, 2026

Share:

Chandauli News: राजकीय महिला महाविद्यालय में चतुर्थ वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन, छात्राओं को मिला सम्मान.
logo

छात्र को सम्मानित करती सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष आभा जायसवाल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा. (चंदौली).

चंदौली। आदर्श नगर पंचायत सैयदराजा स्थित लोहियानगर के राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को चतुर्थ वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीप्ति मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी तथा विशिष्ट अतिथि आभा जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सैयदराजा द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘उड़ान’ का भी विमोचन किया गया।

Img

मुख्य अतिथि दीप्ति मिश्रा ने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि आज की छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने व्यावहारिक जीवन में सफलता के लिए सतर्कता, अनुशासन और निरंतर प्रयास को आवश्यक बताया। विशिष्ट अतिथि आभा जायसवाल ने छात्राओं और महाविद्यालय परिवार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भरोसा दिलाया कि छात्राओं की किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे सदैव उपलब्ध रहेंगी।

विज्ञापन

Img

प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं प्रतिभा से परिपूर्ण हैं और जनपद से लेकर प्रदेश स्तर तक अपनी उपलब्धियों से संस्थान का नाम रोशन कर रही हैं। समारोह के दौरान सत्र 2025-26 में आयोजित युवा महोत्सव, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा, हर घर तिरंगा, राष्ट्रीय खेल दिवस, राष्ट्रीय एकता दिवस एवं उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। अंत में अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.